BAGHPAT DESK : बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में पति को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के आरोप में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। यह घटना शनिवार देर रात हुई, जिसमें पति गंभीर रूप से झुलस गया।
पुलिस के अनुसार, बिजवाड़ा गांव की निशा का अपने पड़ोसी विक्रांत पुत्र राजकुमार के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। निशा के पति राजीव इस संबंध का लगातार विरोध करते थे, लेकिन महिला नहीं मान रही थी।
शनिवार देर रात, निशा ने अपने प्रेमी विक्रांत के साथ मिलकर चारपाई पर सो रहे पति राजीव पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। आग की लपटों से घिरते ही राजीव चीखते हुए घर से बाहर भागे।
राजीव की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्टी और कंबलों की मदद से आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे राजीव को तुरंत बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सीएचसी में डॉक्टरों ने राजीव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल अस�
Baghpat, Bagpat | Jun 22, 2026