शाहगंज: महिला बिल को लेकर आक्रोश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे महिला जन आक्रोश कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके बाद क्षेत्र में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली निकालकर अपनी नाराजगी जताई। रैली में दर्जनों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं और उन्होंने महिला बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।