➡️ कृषि विभाग सागर द्वारा कीटनाशक एवं उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, कमियां मिलने पर कार्यवाही
कृषि विभाग सागर की टीम के द्वारा विकास खंड सागर की कीटनाशक एवं उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन डीलर्स के कार्यों में कमियां पाई गई, उनको नोटिस देकर आगामी तीन दिवस के अंदर कमियां ठीक करने का निर्देश दिया गया है।दिए गए समय में कमियां पूर्ण नहीं की जाने की स्थिति में संबंधित डीलर्स के खिलाफ FIR एवं लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उक्त निरीक्षण टीम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सागर श्री आर. डी. लडिया, कृषि विकास अधिकारी सह गुण नियंत्रक शिवकांत राजपूत, कृषि विस्तार अधिकारी राघवेंद्र राजपूत, प्रियंका नरवरिया एवं आसमा कुर्मी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar
2 views | Sagar, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026