रायडीह: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो छात्र वज्रपात की चपेट में आए, एक की मौत, दूसरा घायल।
Raidih, Gumla | Jun 17, 2026 गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के शामकोना केमटे गांव के दो छात्र बुधवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है। मृतक की पहचान राजरोनीत केरकेट्टा (18 वर्ष), पिता रॉबर्ट केरकेट्टा, निवासी शामकोना केमटे के रूप में हुई है।