मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी ने की अपील, मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए
मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी ने मुस्लिम समाज जनों से अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। चांद दिखने के बाद मोहर्रम के पर्व की शुरुआत हो जाती है 10 दिनों तक मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहर्रम का पर्व मनाया जाता है जिसको लेकर थाना प्रभारी भरत सिंह किरार ने मुस्लिम समाज जनों से अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखें।