मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में 50 बोरी सोयाबीन की आवक हुई 4450 रुपए क्विंटल बिका सोयाबीन
मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी कर्मचारी अशोक पाटीदार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में 50 बोरी सोयाबीन की आवक हुई, 4200 रुपए क्विंटल से लेकर 4450 रुपए क्विंटल बिका। कर्मचारियों ने बताया कि कृषि उपज मंडी में आज सोयाबीन के अलावा और कोई उपज बिकने के लिए नहीं पहुंची। आगामी दिनों में उपज की अवक बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है।