मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया थाने पर मुस्लिम समाज जनों के साथ पुलिस ने की बैठक, मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की बात कह
मोहन बड़ोदिया थाने पर मुस्लिम समाज जनों के साथ पुलिस ने बैठक आयोजित कर मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की बात कही। एसडीओपी और मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भारत सिंह किरार ने बैठक आयोजित करते हुए मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाइस दी। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन उपस्थित रहे।