मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में 200 बोरी सोयाबीन की अवक हुई, 4450 रुपए क्विंटल बिका, सोयाबीन
शनिवार को मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी के कर्मचारी अशोक पाटीदार ने बताया कि मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में 200 बोरी सोयाबीन की अवक हुई,4200 रुपए क्विंटल से लेकर 4450 रुपए क्विंटल तक बिका।80 बोरी मसूर की अवक हुई,5400 रुपए क्विंटल से 5890 रुपए क्विंटल तक बिका। मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में आज सोयाबीन और मसूर के अलावा और कोई उपज बिकने के लिए नहीं आई।