वाड्रफनगर: महिलाओं ने रोका मंत्री का काफिला, महिलाओं में दिखी नाराजगी
वाड्रफनगर बुधवार कपिलदेवपुर गांव में पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले को ग्रामीण महिलाओं ने रोक दिया। गिरवरगंज पंचायत की सरपंच संस्कृति रक्सेल के साथ महिलाओं ने स्कूल भवन और पंचायत भवन से जुड़ी समस्याओं को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखने का उचित अवसर नहीं मिला