गुना: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कुड़का ग्राम पंचायत के बाढ़ प्रभावित लोगों से वीडियो कॉल पर की बात, जाना हाल-चाल
गुना जिले में बाढ़ और बारिश ने कई इलाकों में लोग प्रभावित हुए है। 1 अगस्त को गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बमोरी विधानसभा के कुड़का गांव के लोगों से वीडियो कॉल पर बातचीत कर स्थिति और आवश्यकताओं की जानकारी ली। जिले में राहत बचाव कार्यों की सरायना करते हुए प्रभावित लोगों को धैर्य बनाए रखने की अपील की। मदद का भरोसा दिया।