फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने डाकघर के पीछे से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्रपाल सिंह की अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाहियां सामने आ रही है। उनके नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने जानलेवा हमले मामले में फरार चल रहे एक मुजरिम को डाकघर के पीछे से शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब अवैध तमंचा 315 बोर संग गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम अरूण कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी नगला बूला थाना पिलुआ जनपद एटा बताया गया।