देवरी: बीना बारहा सहकारी समिति में धान खरीद बंद, किसानों ने दिया धरना, एसडीएम पहुंचे मौके पर
Deori, Sagar | Dec 17, 2024 रजोला स्थित किसान वेयर हाउस में संचालित बीना बारहा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र में कृषि विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर अमानक धान बताकर कर तुलाई बंद करवा दी थी। मंगलवार शाम 5:00 बजे किसानों ने धरना शुरू कर दिया, सूचना मिलने पर एसडीएम भव्या त्रिपाठी, तहसीलदार संतोष पटले धान खरीदी केंद्र पर पहुंचे और निरीक्षण किया।