कोडरमा: कोडरमा घाटी में कार और बुलेट की टक्कर में युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी मे दिन गुरुवार को चार पहिया वाहन के चपेट मे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान सागर रावत उम्र 18 वर्ष पिता मंटू रावत, ग्राम रजौली, जिला नवादा (बिहार) निवासी के रुप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक कोडरमा से अपने घर रजौली जा रहा था .