कांके: रांची स्थित समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Aug 12, 2024 रांची स्थित समाहरणालय में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान जिला सलाहकार समिति के द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन, रिन्यूअल, संस्थानों को मशीन के फॉर्म 8 में एंट्री चिकित्सकों की जॉइनिंग, USG मशीन खरीदने, स्थान परिवर्तन और अस्पतालों के सील सीज़र पर विचार विमर्श किया गया।