सिराथू: कोखराज इलाके के तीन अलग-अलग गांव से पुराने मामलों से संबंधित चार वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
सोमवार को कौशांबी के कोखराज थाना के अलग-अलग तीन गांव से पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को थाने लाकर चालान कर दिया गया है।जलालपुर टेंगई से चंद्र भवन शुक्ला और आर्यन शुक्ला, मलाक रेजमा से जुगेश प्रसाद को तथा अंदावा गांव से मंगल प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था। यह सभी पुराने मामलों से संबंधित वारंटी अभियुक्त हैं।