#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। शहर के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले के गेट के पास स्थित सुजान गं!गा में देर शाम एक अज्ञात युवक के कूदने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया और व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बावजूद पुलिस और राहत टीमों को युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। रात में घना अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को फिलहाल रोक दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुबह की रोशनी होते ही गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से नहर में युवक की दोबारा तलाश शुरू की जाएगी।