डीग: डीग में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा
Deeg, Bharatpur | Apr 18, 2026 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा शनिवार को डीग जिले में सुव्यवस्थित एवं शांत माहौल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा।