लांजी: नंदोरा-कड़ता मार्ग पर धंसी पुलिया के गड्ढे और अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, भाई घायल
नंदोरा-कड़ता मार्ग पर मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार दो भाई सड़क के बीच धंसी पुलिया से बने गड्ढे की चपेट में आ गए। हादसे में कंसुली निवासी समल पिता हीरालाल दादरे की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई कमलू घायल हो गए। घटना के संबंध में मंगलवार देर रात लगभग 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई बालाघाट से पेशी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। नंदोर