हजारीबाग के एनटीपीसी में कार्यरत डीएम डिस्पैच कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है । बता दें कि गोली सुबह में मारी गई है जहां अज्ञात अपराधियों के द्वारा तीन राउंड फायरिंग की गई जिसमें कुमार गौरव की इलाज के दौरान हजारीबाग के आरोग्य अस्पताल में मौत हो गई ।