हज़ारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक और युवती गंभीर रूप से घायल
आपको बता दें कि 7 मार्च दिन शुक्रवार को हज़ारीबाग़ ज़िले मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मासीपीढ़ी एनएच-33 पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 7 मार्च दिन शुक्रवार सुबह के समय बताया जा रहा है दोनों किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग पहुंचाया।