हज़ारीबाग: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए मंगुरा पंचायत की मुखिया मीना देवी को सम्मानित किया गया
हजारीबाग में शिक्षा के क्षेत्र में मुखियाओं के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से हजारीबाग शिक्षा विभाग ने 7 मार्च, शुक्रवार को जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में जिले के 16 प्रखंडों के पंचायत मुखियाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक प्रखंड से एक मुखिया को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वही इचाक प्रखंड के मंगुरा पंचायत की मुखिया मीना देवी मुखिया को उनके शिक्षा सुधार के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।