गाज़ीपुर: गाजीपुर पुलिस और एआरटीओ ने मॉडिफाइड साइलेंसर पर एक्शन लिया, 1 दर्जन से अधिक बैंकों का चालान किया
गाजीपुर में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ पुलिस व एआरटीओ विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। यातायात पुलिस व एआरटीओ विभाग ने शहर में शनिवार की शाम 4 बजे से सघन अभियान चलाते हुए बुलेट और अन्य बाइक चालकों पर कार्रवाई की है। अभियान के दौरान न सिर्फ वाहनों की जांच की गई बल्कि सर्विस शॉप संचालकों को भी कड़ी चेतावनी दी गई है।