टेहरोली: सिंगरवारा गांव में घर के अंदर निकला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
सिंगरवारा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर सांप दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग मऊरानीपुर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद साँप का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद साँप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद सभी ने राहत भरी सांस ली है