बरेली: रामपुर की युवती ने माता-पिता और भाईयों से जान के खतरे को लेकर एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
रामपुर की युवती ने एसएसपी ऑफिस में सोमवार को माता, पिता और भाई से जान के खतरे को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। युवती ने बताया कि वे अवधेश कुमार से प्रेम करती हैं और बालिग अवस्था में होने के नाते युवती ने आठ फरवरी को आर्य समाज रीति-रिवाज से अवधेश कुमार के साथ विवाह कर लिया। शादी के बाद से युवती अपनी ससुराल में पति के साथ रामपुर में रह रही है।