बरेली: क्योलड़िया में पड़ोसियों ने युवक को पीटा, घायल को ज़िला अस्पताल में किया गया भर्ती
क्योलड़िया में कल रविवार देर रात कहासुनी में युवक को आरोपियों ने पीटा। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। पीड़ित नरेश पाल की सुशीला देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले वीरपाल, कमलेश, अन्य साथियों में किसी बात को लेकर मामूली सी कहा सुनी हो गई थी। जिसमें बात लड़ाई तक पहुंच गई।