बरेली: फतेहगंज पूर्वी में बने सीसी रोड पर कब्जे को लेकर समता सैनिक दल के अध्यक्ष ने दिया ज्ञापन
समता सैनिक दल के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार व्यास ने आज सोमवार को डीएम ऑफिस में फतेहगंज पूर्वी में दबंगों द्वारा कब्जा करने को लेकर ज्ञापन दिया है। उन्होंने बताया कि उनके यहां फतेहगंज पूर्वी में आरसीसी रोड पड़ा हुआ है, जो कि 2005 में डाला गया था। उस रोड पर कुछ दबंगों ने अवैध रूपसे कब्जा कर लिया है।