बरेली: किला के बाकरगंज में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
किला के बाकरगंज में दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने नेहा (25) की हत्या कर दी। रविवार देर रात एक बजे जब मृतका के मायके में सूचना पहुंची तो वह बेटी की ससुराल पहुंचे। पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।