बरेली: नावेल्टी चौराहे पर टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालकों में हुई मारपीट, लगा जाम
नावेल्टी चौराहे पर सोमवार शाम को दो ई रिक्शा आपस में टकरा गए। दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान जाम लग गया। भीड़ जुटने पर कुछ लोगों ने बीच बचाव कराकर लड़ाई कर रहे ई रिक्शा चालकों को सड़क से हटाया। तब जाकर जाम खुल सका। मारपीट, जाम लगने और भीड़ जुटने का वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।