उदवंत नगर: कोहड़ा गांव रणक्षेत्र में तब्दील, दो बीघा जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे के हमले में 12 लोग घायल
भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में बुधवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से बारह लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में एक पक्ष के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कोहढा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मीरा देवी