जबलपुर: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह गोरखपुर तहसील के नवीन कार्यालय का अवलोकन एवं पौधारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल
पश्चिम विधानसभा के विधायक लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा जबलपुर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया, वहीं इसी दौरान प्रदेश भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत उन्होंने तहसील कार्यालय में पौधारोपण किया। वही इस दौरान उनके साथ जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना मौजूद रहे।