जबलपुर: लाल हवेली होटल द ग्रैंड में विदाई के दौरान नाश्ता करने पर लोगों की बिगड़ी तबियत, मचा हड़कंप
केशरवानी परिवार के द्वारा शादी समारोह को लेकर लाल हवेली होटल द ग्रैंड जबलपुर को बुक किया गया था।जहा शादी समारोह का आयोजन होने के बाद सुबह के वक्त जब लोगों ने होटल के द्वारा नाश्ते में दिए गए समोसे और सैंडविच खाए तो उनकी तबियत बिगड़ गई।बच्चो को उल्टी दस्त होने लगे।जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।वही होटल प्रबंधन पल्ला झाड़ता रहा।शिकायत खाद्य विभाग को की गई।