जबलपुर: रसल चौक में निवेशक अभिकर्ता संघ ने की बैठक, सहारा भुगतान को लेकर 15 जुलाई को कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
सहारा द्वारा निवेशकों का भुगतान न किए जाने को लेकर निवेशक अभिकर्ता संघ के द्वारा रसल चौक में अहम बैठक हुई ।जिसमे अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष सौरव नाटी शर्मा के द्वारा निवेशकों का साथ भुगतान संबंधी रणनीति बनाते हुए 15 जुलाई को कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर सहारा कंपनी के विरोध में क्रमबद्ध आंदोलन करने की तैयारीयो को लेकर चर्चा की गई।