जबलपुर: तिलवारा घाट में भाई की बारात में आए 3 युवकों का डीजे वाले से हुआ विवाद, डीजे संचालक और उसके साथियों ने चाकू से किया हमला
तिलवारा घाट में भीकमपुर मंडला से भाई की बारात में आए 3 युवकों का डीजे संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।वही डीजे संचालक और उसके साथियों ने शुभम कछवाह,शुभम कछवाह और शिवम कछवाह के ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर फरार हो गए।तीनो घायलो को मेडिकल में भर्ती किया गया।घायलो के साथियों ने आरोप लगाया कि पुलिस मुलाइजे के लिए साथ मे नही ले गई।पुलिस ने मामला दर्ज किया।