राघोगढ़: खनिज विभाग टीम ने उकावद गांव की गुंजारी नदी में अवैध रेत उत्खनन करते ट्रैक्टर लोडर को किया ज़ब्त
Raghogarh, Guna | Jul 13, 2026 गुना कलेक्टर के निर्देशन में राघोगढ़ ब्लॉक के मकसूदनगढ़ क्षेत्र के उकावद गांव की गुंजारी नदी में अवैध उत्खनन परिवहन पर खनिज विभाग ने रविवार को कार्यवाही की। 13 जुलाई को जिला अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया, गुंजारी नदी में अवैध रूप से रेत उत्खनन परिवहन कर रहे ट्रैक्टर लोडर को जप्त कर थाने में रखा है। खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।