जिला प्रशासन द्वारा अफसर, कर्मचारियों और विभागों के अफसरों के लिए सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से आल इज वेल अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की टीम ने सभी प्रशासनिक अफसरों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य चेकअप किया। जिसमें बीपी, शुगर, आंखों की जांच सहित अन्य जांचे निशुल्क की गई।