महोबा: कुम्हड़ोरा के पहाड़ से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, मां को फोन कर कहा- अब लौटकर नहीं आऊंगा, पुलिस जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | May 2, 2026 लवकुशनगर निवासी 21 वर्षीय सुनील कुशवाहा पुत्र धन्नू कुशवाहा की कुम्हड़ोरा के पहाड़ से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई। सूचना पर यूपी और एमपी पुलिस मौके पर पहुंची। यूपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि सुनील सुबह घर से निकला था। दोपहर में उसने मां को फोन कर कहा था कि "अब वह लौटकर नहीं आएगा"।