सादाबाद: मोनिया में बुलेट और बाइक की टक्कर में तीन ग्रामीण हुए घायल, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
रमचेला गांव निवासी धीरी सिंह अपने नाती प्रांशु के साथ बाइक से सादाबाद से घर लौट रहे थे। राया की ओर से आ रहे बुलेट सवार ने कथित तौर पर गलत दिशा में आकर उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट और बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया। दो का आगरा और का सादाबाद में उपचार चल रहा है।