Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

गोह में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित। "एक देश में दो विधान नहीं चलेगा" के संकल्प को दोहराया गया। औरंगाबाद जिले के गोह में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष के अवसर पर रविवार को गोह में भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र चंद्रवंशी ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री टैगोर जी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू की कश्मीर नीति और तुष्टिकरण के तहत हुए नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में डॉ. मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया और जनसंघ पार्टी की स्थापना की। कश्मीर में परमिट व्यवस्था और "एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेगा" के नारे के साथ उन्होंने पूरे देश में आंदोलन छेड़ा। देशवासियों से "कश्मीर चलो" का आह्वान कर उन्होंने बिना परमिट कश्मीर में प्रवेश किया। तत्कालीन शेख अब्दुल्ला की सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर यातना दी और जेल में ही उनकी मृत्यु हो गई। *अन्य वक्ताओं ने रखे विचार* विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुरेश मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, दीनानाथ विश्वकर्मा, विनय शर्मा, जिला महामंत्री सतीश सिंह और कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री सुबोध सिंह ने डॉ. मुखर्जी के जीवन चरित्र और आदर्शों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह, गुड़िया सिंह, जिला प्रवक्ता उज्ज्वल सिंह, उदय सिंह, अश्विनी तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। #Goh #Aurangabad #BJP #ShyamaPrasadMukherjee #125thJayanti #BiharBJP

MORE NEWS