जोधपुर: पाल रोड पर एक रेस्टोरेंट से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया, मानव तस्करी यूनिट ने संचालक के खिलाफ की कार्रवाई
शास्त्री नगर थाना अंतर्गत पाल रोड पर एक मेलोडी रेस्टोरेंट पर आज शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे की सूचना पर शास्त्री नगर थाना पुलिस के उपनिरीक्षक शैतान सिंह में जाप्ता पहुंचे, दो नाबालिग बच्चों को रेस्टोरेंट से रेस्क्यू कर बाल श्रम से मुक्त कराकर मानव तस्करी यूनिट की उप निरीक्षक कैलाशी को सौंपा मानव तस्करी यूनिट ने बाद में बच्चों को चाइल्ड केयर यूनिट भिजवाया।