घग्गर में अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से जिप्सी कुचलने की कोशिश
घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर पहले पथराव किया गया, फिर ट्रैक्टर से पुलिस जिप्सी को टक्कर मारने की कोशिश की गई। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली और खनन में इस्तेमाल उपकरण जब्त कर लिए।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia