हरदोई: मन्नापुरवा में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी और जेवर का हाथ किया साफ, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के मन्नापुरवा में चोरों ने बन्द पड़े मकान को अपना निशाना बनाया है चोरों ने यंहा से नगदी और जेवर पर हाथ साफ किया है।पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।मन्नापुरवा निवासी कुसुमलता ने बताया कि उनके पति रामसागर की पहले ही मौत हो चुकी है।बताया कि इन दिनों तबियत खराब होने के चलते वह लखनऊ में अपनी बेटी के यंहा रहे रही थी।