घाघरा: झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के मजदूरों ने सरेंगदाग स्थित एचआरओ का किया घेराव, जिला सचिव ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | May 19, 2026 झारखण्ड जेनरल कामगार यूनियन से जूड़ॆ भैंसबथान बॉक्साईट माईंस के आक्रोशित मजदूरों ने समय पर वेतन का भुगतान नहीं किये जाने के विरोध में हिण्डालको के सेरेंगदाग स्थित कार्यालय में मानव संसाधन पदाधिकारी(एचआरओ)का घेराव किया।मजदूरों का कहना है कि श्रम कानूनों के अनुसार हर महीने कम से कम दस तारीख तक मजदूरी का भुगतान कर देना चाहिए।