अटरू: अटरू के कुंजेड़ क्षेत्र में खुरी खडीला मार्ग पर नोलाइयो में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Atru, Baran | Apr 11, 2026 कुंजेड़ क्षेत्र के खुरी रोड पर खडीला के पास शुक्रवार देर शाम खेतों में आग लग गई। 11 केवी बिजली लाइन से निकली चिंगारियों के कारण लगी इस आग में करीब 15 बीघा खेत की नोलाइयां (फसल अवशेष) जलकर राख हो गईं। यह घटना शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर हुई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलने लगी। आग रामपाल मीणा के खेत में लगी थी।