जबलपुर: रांझी में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, मंडला से आए ग्रामीणों को लेकर विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता थाने पहुंचे
जबलपुर में आज सोमवार लगभग 12 बजे रांझी थाना में हंगामे की स्थिति बन गई। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ता कुछ ग्रामीणों को लेकर थाने पहुंचे थे, उनका आरोप था कि भोले भाले आदिवासी ग्रामीणों को धर्मांतरण के उद्देश्य से जबलपुर लाया गया था। पुलिस ने विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल की शिकायत पर मामले की जांच शुरु कर दी है।