जबलपुर: श्री हनुमान मंदिर नौद्रा ब्रिज से हिंदू सेवा परिषद की स्थापना और हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में विशाल गदा यात्रा निकाली गई
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हिन्दू सेवा परिषद् द्वारा स्थापना दिवस एवं हिंदू नव वर्ष के अवसर पर श्री हनुमान मंदिर नौद्रा ब्रिज से ऐतिहासिक गदा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जगद्गुरु राघव देवाचार्य महाराज जी एवं डॉ स्वामी मुकुंददास महाराज जी एवं संस्कारधानी के समस्त संत जनों की अगवाही में यह विशाल गदा यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर प्रारंभ किया गया।