जबलपुर: जबलपुर मालगोदाम के पास युवक से लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
मालगोदाम के पास युवक चंद्रभान से चाकू अड़ाकर हुई लूट का पुलिस ने सोमवार सुबह 9.30 बजे खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात चंद्रभान सिंह स्टेंशन जा रहा था।इस दौरान मालगोदाम के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने चाकू अड़ाकर चंद्रभान का मोबाइल और 900 रु लूटकर फरार हो गए।वही रिपोर्ट पर पतसाजी करते विकास यादव ,चिराग राजपूत और आकाश शर्मा को घेराबंदी करते गिरफतार किया गया।