बहराइच: छोटीबाजार ट्रांसफार्मर मोड़ से कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर ने जानकारी देते हुए रविवार शाम को बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित छोटी बाजार ट्रांसफार्मर मोड़ के पास से एक नाबालिग से अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ करने के मामले में हिरासत में लिए गए अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के उपरांत उसे मेडिकल परीक्षण करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।