#बालोतरा: पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।
अवैध बजरी परिवहन में प्रयुक्त डम्पर जब्त।
आरोपी रमेश कुमार गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध खनन के कारोबारियों पर विधिक शिकंजा कसने एवं अवैध खनन के सभी संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त कर अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री योगेश चैधरी वृताधिकारी पचपदरा के निकट सुपरविजन में बाबूराम निपु. थानाधिकारी पचपदरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध बजरी से भरे डम्पर को जब्त कर आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
पुलिस कार्यवाहीः- ज्ञात रहे कि दिनांक 20.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं निगरानी के दौरान प्रभावी कार्यवाही करते हुए सरहद आकड़ली में एक डम्पर रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे-39 जीबी-3167 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान डम्पर में अवैध बजरी का परिवहन किया जाना पाया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा डम्पर को जब्त कर आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध में प्रकरण संख्या 208 दिनांक 20.08.2026 अंतर्गत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अवैध खनन, बजरी परिवहन एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार मुलजिमः-
01. रमेश कुमार पुत्र मांगाराम, जाति जाट (बेनीवाल), उम्र 20 वर्ष, पेशा चालक, निवासी चीबी, पुलिस थाना गिड़ा, जिला बालोतरा।
पुलिस टीम डीएसटी बालोतराः-
01. श्री आईदानराम सउनि. डीएसटी बालोतरा,
02. श्री श्यामदान कानि. डीएसटी बालोतरा,
03. श्री जगदीश प्रसाद कानि. डीएसटी बालोतरा,
04. श्री मुकेश मीणा चा.कानि. डीएसटी बालोतरा।
पुलिस टीम थाना पचपदराः-
01. श्री जसाराम हैड कानि. 84 थाना पचपदरा,
02. श्री बुधाराम कानि. 325 थाना पचपदरा,
03. श्री रूपाराम चा.कानि. 94 थाना पचपदरा।
@policerajasthan
#BalotraPolice #IllegalMining #PoliceAction #BajriMafia
Barmer, Rajasthan | Aug 21, 2026