बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
वाराणसी में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अपने एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। वाराणसी के पुलिस लाइन हेलीपैड से वह सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद वह बाबा श्री काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए कम पहुंचे। वहां से वह एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और अधिकारियों संग बैठक करेंगे।