गड़हनी: गड़हनी में गैस एजेंसी के पास गैस सिलेंडर लेने को लेकर लग रही है काफी भीड़
गड़हनी सृष्टि गैस एजेंसी में इस समय गैस सिलेंडर लेने को लेकर उपभोक्ताओं का काफी भीड़ जुट रही है। लोग सुबह से ही गैस लेने को लेकर एजेंसी में आकर खड़े हो जा रहे है। जबकि एजेंसी का कहना है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है लेकिन लोग परेशान होकर एजेंसी में खड़े हो रहे है। भीड़ जुटने के कारण होम डिलीवरी इस समय कम हो रही है लेकिन सबको सिलेंडर दिया जा रहा है।